लोमड़ी और अंगूर की कहानी | Fox and Grapes Story (Lomdi aur Angoor)

इस लेख में हम आपको लोमड़ी और अंगूर की कहानी (Fox and Grapes Story in Hindi) बताएंगे। तो चलिए इस The Fox and the Grapes story या lomdi aur angoor ki kahani को शुरू करते है।

Fox and Grapes story in Hindi
Fox and Grapes story

लोमड़ी और अंगूर – Fox and Grapes Story in Hindi

एक समय की बात है, एक भूखी लोमड़ी जंगल में खाने की तलाश में घूम रही थी। घूमते-घूमते वह एक बगीचे में पहुंची जहाँ उसे अंगूरों की एक बेल दिखाई दी। बेल पर अंगूरों के गुच्छे लटक रहे थे, और वे बहुत ही रसीले और स्वादिष्ट दिख रहे थे।

लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया और उसने सोचा, “इन अंगूरों को खाकर मेरी भूख मिट जाएगी।”

लोमड़ी ने अंगूरों के गुच्छों तक पहुँचने के लिए ऊँची छलांग लगाई, लेकिन वह उन तक पहुँच नहीं पाई। उसने फिर से छलांग लगाई, लेकिन इस बार भी वह असफल रही। बार-बार कोशिश करने के बावजूद लोमड़ी अंगूरों तक नहीं पहुँच पाई।

अंत में, थककर और निराश होकर, लोमड़ी ने सोचा, “ये अंगूर तो खट्टे होंगे। इनका स्वाद अच्छा नहीं होगा।” ऐसा कहकर वह वहां से चली गई।

यह भी पढ़ें – 

शिक्षा (Moral of Story)

इस lomdi aur angoor ki kahani से हमें शिक्षा मिलती है कि जब हम किसी चीज़ को हासिल नहीं कर पाते, तो हम अक्सर बहाने बनाते हैं और यह कहकर खुद को तसल्ली देते हैं कि वह चीज़ हमारे लिए नहीं थी।

Sharing Is Caring:

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सौरभ सिंह हैं। मैं इस ब्लॉग का लेखक और संस्थापक हूँ, अगर मै अपनी योग्यता की बात करू तो मै BCA का छात्र हूं।

Leave a Comment